फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैंक में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास, लॉकर तोड़ने में नाकाम रहे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे किनारे है बैंक, सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी
मोदीपुरम/दौराला। एटूजेड कॉलोनी गेट नंबर दो के पास स्थित जना स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड शाखा में बुधवार रात चोरी का प्रयास किया गया। चोर बैंक के पीछे की दीवार में कुंबल कर अंदर घुस गए और लॉकर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। लॉकर में करीब चार लाख रुपये रखे थे, जिसे चोर नहीं निकाल सके और औजार मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।

शाखा प्रबंधक वीर प्रताप सिंह ने बताया कि बैंक में करीब 35 लोगों का स्टाफ कार्यरत है और शाखा करीब डेढ़ वर्ष पहले ही शुरू हुई थी। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह उस समय हुई जब पास के खेत मालिक ने दीवार में कुंबल देखा और तुरंत बैंक प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनायक भोसले और दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बैंक का डीवीआर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। एसपी सिटी का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर बैंक असुरक्षित! चोरी के प्रयास से पुलिस गश्त की पोल खुली

मोदीपुरम। हाईवे किनारे स्थित जना स्मॉल फाइनेंस बैंक में चोरी के प्रयास ने पुलिस गश्त की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस स्थान पर यह बैंक स्थित है, वहां दिन-रात वाहनों की आवाजाही रहती है और पुलिस गश्त भी नियमित होने का दावा किया जाता है, इसके बावजूद चोरों ने बैंक की पीछे की दीवार में कुंबल कर काफी देर तक वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। अगर गश्त प्रभावी होती तो चोरों को इतना समय नहीं मिलता। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में असंतोष है। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और निगरानी सख्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें