फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को पीटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में मोहल्ला धर्मपुरा चौड़ा रास्ते पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ आरोपियों द्वारा मारपीट का प्रयास किया गया। कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। सरधना थाने पहुंचे कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सफाई नायक अर्जुन ने तहरीर में बताया कि वह रविवार को वह अपनी टीम के साथ मोहल्ला धर्मपुरा स्थित नाले की सफाई कराने के लिए गया था। कर्मचारियों ने नाले पर लगे स्लैब हटाकर सफाई शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी ने स्लैब हटाने का विरोध करते हुए उनके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने कर्मचारियों पर डंडे से हमला कर दिया। कर्मचारियों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी बचाई। पीड़ित कर्मचारियों ने पालिका पहुंचकर अधिकारी को मामले से अवगत कराया। पीड़ित कर्मचारियों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें