एक सिरफिरे युवक ने एकतरफा प्यार में युवती पर तेजाब फेंक दिया था। युवक ने युवती को बहाने से बुलाकर हमला किया था। पुलिस ने मंगलवार को उसे दबोच लिया।
युवती पर तेजाब डालने के आरोपी युवक को पुलिस ने वारदात के 12 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती का रिश्तेदार ही निकला। आरोपी युवक ने एकतरफा प्यार में युवती पर तेजाबी हमला किया था।
गौरतलब है कि विगत 16 जून की रात करीब 10 बजे मोहल्ला अब्दुल हक निवासी व्यक्ति की पुत्री पर सिरफिरे युवक ने घर से बाहर बुलाकर तेजाब से हमला कर दिया था। गंभीर अवस्था में झुलसी युवती को नगर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां से नाजुक हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। युवती के पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।