युवती पर तेजाब फेंकने की जानकारी लगते ही सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल थाने पहुंचे। युवती को साथ लेकर मौका मुआयना किया और फिर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दरोगा नरेंद्र कुमार जेल काट चुका है। दरोगा की पत्नी नीतू ने भी पीड़िता और उसके परिवार पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया था। जिसमें युवती और उसका भाई जेल गए थे। युवती फिलहाल जमानत पर है और उसका भाई जेल में बंद है। युवती द्वारा तेजाब फेंकने की जानकारी दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल करने में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली है। दरोगा अपने परिवार के साथ पल्लवपुरम में रह रहा है और मेरठ में ही उसकी पोस्टिंग है।
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि दरोगा और युवती में पहले से विवाद चल रहा है। एक- दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर मुकदमे दर्ज करा चुके हैं, जिसमें दोनों जेल भी काट चुके हैं। युवती पर तेजाब फेंका गया या फिर कोई और मामला है। पुलिस इसकी अभी गंभीरता से जांच कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/