फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पैसे के लेनदेन को लेकर किया हमला, हिंदू संगठन पहुंचा थाने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में सचिन व राहुल घायल हो गए। मामला दूसरे समुदाय से जुड़ा होने की सूचना पर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोपी सुभान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आफताब की कोठी निवासी राहुल ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका सुभान से आठ हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम वह सचिन व शिवम के साथ घर से दुकान की ओर जा रहा था। इसी बीच आरोपी सुभान व उसके साथियों ने उनका रास्ता रोक लिया। दोनों पक्षों में जमकर कहा सुनी हो गई। आरोप है कि इसी बीच सुभान व उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में राहुल घायल हो गया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। दूसरे समुदाय के युवक द्वारा हमला करने की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के हिमांशु शर्मा कार्यकर्ता थाने पहुंचे। हिंदू संगठन ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने थाने पहुंचकर कार्यकर्ताओं को शांत किया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें