फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में तारीख पर आए युवक पर जानलेवा हमला, जानें क्या है मामला

Thu, 04 Apr 2019 08:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

कोर्ट में तारीख पर आए हरियाणा के पंचकूला निवासी युवक पर ईंटों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर पुलिसकर्मियों ने युवक की जान बचाई। हमलावर मौके से फरार हो गया। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद का है।

विज्ञापन


हरियाणा प्रांत के पंचकूला के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी अश्वनी कुमार की शादी पुरकाजी की रीना देवी से कुछ समय पूर्व हुई थी। बाद में दंपती के बीच मनमुटाव के चलते रीना मायके आ गई थी और पति के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर कर दिया था। बुधवार को अश्वनी उक्त परिवाद की तारीख पर कोर्ट में आया था। पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि कचहरी परिसर में पहुंचने पर वहां पहले से मौजूद एक युवक ने उसे रोक लिया और अपना नाम आकाश बताते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने अश्वनी के साथ मारपीट करते हुए उस पर ईंटों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित के शोर मचाने पर कचहरी परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने अश्वनी की जान बचाई, जबकि हमलावर मौका पाकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आकाश नामक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें