मेरठ के देहली गेट क्षेत्र में कबाड़ी बाजार स्थित लोहे के अहाते में एक कोठा संचालिका रहती है। बुधवार शाम करीब 7:15 बजे एक युवक कोठे पर पहुंचा। युवक ने कोठा संचालिका को आवाज देकर नीचे बुलाया। गाली-गलौज करते युवक ने चाकू से महिला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चीख सुनकर कोठे पर रहने वाली सहायिकाएं वहां पहुंचीं।
कोठा संचालिका के मुंह, सिर समेत शरीर में आठ जगहों पर आरोपी चाकू मार चुका था। आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। सूचना पर बाजार में अफरातफरी मच गई। एसओ देहली गेट विजय गुप्ता मौके पर पहुंचे। एसओ का कहना है कि आरोपी का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे है। कोई मामला तो जरूर हुआ होगा। फिलहाल अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/