फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में महिला पुलिसकर्मियों पर हमला, दिनदहाड़े युवती को कार में डालकर भागे हमलावर

Tue, 04 Sep 2018 09:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मौके पर पुलिस पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए लाई गई प्रेमी संग फरार हुई युवती को उसके ही परिजनों ने अगवा कर लिया। युवती को बचाने की कोशिश में महिला पुलिसकर्मियों और प्रेमी के परिजनों पर हमला किया गया। कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस ने घेराबंदी की तो हमलावर कार और युवती को शेरपुर के जंगल में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, फिलहाल युवती महिला पुलिस की कस्टडी में है। 

विज्ञापन

    
मीरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी की बेटी प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक के साथ 13 अगस्त को घर से चली गई थी। युवती के पिता ने मीरापुर थाने में युवक और उसके परिजनों के खिलाफ  अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, प्रेमी युगल हाईकोर्ट पहुंचकर सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई। 28 अगस्त को हाईकोर्ट ने पुलिस को उनकी सुरक्षा के साथ ही युवती का उम्र संबंधी मेडिकल कराकर रिपोर्ट सात सितंबर तक पेश करने के आदेश दिए। हाईकोर्ट के आदेश लेकर मंगलवार को युवती और युवक अपने परिजनों के साथ जानसठ तहसील दिवस में पहुंची और डीएम-एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। 

एसएसपी ने महिला थाना पुलिस को युवती का मेडिकल कराए जाने के आदेश दिए थे। इसके बाद युवती व प्रेमी के परिजन महिला थाने पहुंचे, जहां से इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा एसआई संतोष, सिपाही पूजा चौधरी, प्रियंका गोस्वामी व रिंकी को साथ लेकर उसको गाड़ी से जिला अस्पताल ले गईं। जैसे ही महिला थाना पुलिस की जीप जिला अस्पताल पहुंची, वहां पहले से मौजूद युवती के परिजनों ने गाड़ी को रोक लिया और उसको जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा होने पर चालक गाड़ी को तेजी से अंदर लेकर पहुंचा, जहां हमलावरों ने गाड़ी को घेरकर महिला पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। युवक पक्ष के लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन पर पथराव कर दिया। इसके बाद हमलावर पुलिस जीप से युवती को खींचकर कार में डालकर रुड़की रोड की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर हमलावरों का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस को पीछे देख हमलावर गांव शेरपुर में घुस गए और गाड़ी एक मदरसे के बाहर छोड़कर युवती को साथ ले खेतों में घुस गए।  

सूचना पर एसपी सिटी ओमबीर सिंह व सीओ सिटी हरीश भदौरिया तीनों थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी। खुद को घिरा देख हमलावर युवती को गांव में छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। हमलावरों द्वारा छोड़ी गई कार भी जब्त कर ली गई, जो संभलहेड़ा के प्रधान की बताई जा रही है। इसके बाद युवती को जिला अस्पताल ले जाकर कड़ी सुरक्षा में उसका मेडिकल कराया गया। एसपी सिटी ने बताया कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही उन पर रासुका भी लगाया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें