पशु कटान की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। इतना ही नहीं बल्कि पुलिसवालों के साथ हाथापाई भी की। जानिए, इसके बाद क्या हुआ।
मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के मोहल्ला भटियारी सराय में रविवार को पशु कटान की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस के साथ ही हाथापाई कर दी। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। इतना ही नहीं बल्कि पशु कटान करने वाले लोगों ने पुलिस से कहा कि भैंस का मीट न खाएं तो क्या पुलिसकर्मियों का मीट खाएं। मुखबिर की सूचना के शक में उन्होंने अपने ही समुदाय के युवक पर हमला कर दिया और उसकी जमकर पिटाई की।