मेरठ पब्लिक स्कूल के सामने कक्षा 12 के एक छात्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। उसकी कार में तोड़फोड़ की गई। बाद में हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद सदर बाजार पुलिस ने कार कब्जे में ली है।
कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी निवासी युवक एमपीएस में 12वीं का छात्र है। बताया जा रहा है कि 20 दिसंबर को वर्चस्व को लेकर उसका पाबली खास निवासी छात्र से विवाद हो गया था। तब दोनो ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी।
आरोप है कि पाबली खास निवासी छात्र कई अन्य साथियों के साथ एमपीएस पहुंचा। इसके बाद श्रद्धापुरी के छात्र और उसके भाई से मारपीट की गई।
विरोध करने पर उसकी कार को भी क्षतिग्र्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने पाबली खास निवासी छात्र के दो साथियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत का कहना है कि जांच की जा रही है।