फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-आबकारी टीम पर हमला, फायरिंग कर शराब माफिया को छुड़ाया

Tue, 23 Jan 2018 05:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
आबकारी की टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेस के शामली में शराब माफिया को पकड़ने गई आबकारी टीम और पुलिस पर शराब माफिया ने हमला कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग करते हुए माफिया को छुड़वा लिया और आबकारी के सिपाही की बाइक को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची अतिरिक्त फोर्स ने माफिया को खदेड़ा। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन


सोमवार को आबकारी टीम के इंस्पेक्टर जनेश्वर कुमार त्रिपाठी आबकारी पुलिस के साथ गांव देवीपुरा में कच्ची शराब बिकने की सूचना पर माफिया को पकड़ने के लिए  स्थानीय पुलिस के साथ पहुंचे। इस दौरान आबकारी ने माफिया और उसके पुत्र को पकड़ लिया। इसी दौरान भीड़ ने महिलाओं की आड़ में आबकारी टीम और पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। भीड़ के बीच से कुछ युवकों ने आबकारी और पुलिस पर फायरिंग करते हुए दोनों आरोपियों को छुड़ा लिया। भीड़ ने आबकारी सिपाही की बाइक में आग लगा दी और माफिया और उसके पुत्र को छुड़ा लिया। हमले में आबकारी टीम के इंस्पेक्टर दिनेश्वर कुमार त्रिपाठी, सिपाही मोहित व पंकज, सिपाही श्रीकांत को चोटें आई। आबकारी और पुलिस पर हमला करने की सूचना पर जिला पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई थानों की फोर्स को मौके पर भेजा गया, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। देर शाम तक मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही थी।

पढ़ें : गणतंत्र दिवस से पहले मेरठ में घुसे संदिग्ध, सेना के जवान पर बरसाई गोलियां
विज्ञापन


थानाध्यक्ष थानाभवन कृष्णपाल सिंह ने बताया कि आबकारी और पुलिस शराब माफिया को पकड़ने के लिए गई, कुछ लोगों ने महिलाओं की आड़ में फायरिंग करते हुए दोनों आरोपियों को छुड़ा लिया और आबकारी सिपाही की बाइक में आग लगा दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि हमारी टीम गांव में शराब बेचे जाने की सूचना पर पहुंची थी और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया था, लेकिन शराब माफिया के साथियों वन उनकी महिलाओं ने आबकारी व पुलिस पर हमला कर बाइक में आग लगा दी और दोनों आरोपियों को छुड़ा लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें