फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व प्रधान के कोल्हू पर धावा, गल्ला तोड़कर 1.65 लाख की चोरी

विज्ञापन
वैश्य समाज ने किया कंबल वितरण।
विज्ञापन
मेरठ। भोला झाल के पास शेखपुरी गांव में शनिवार को चोरों ने पूर्व प्रधान पदम सिंह के कोल्हू को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। बदमाशों ने कोल्हू पर रखा गल्ला तोड़कर करीब 1 लाख 65 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बताया गया कि पूर्व प्रधान पदम सिंह का कोल्हू भोला झाल के समीप शेखपुरी गांव में स्थित है। शनिवार को कोल्हू पर रखा गल्ले का ताला तोड़ दिया। कर्मचारियों ने गल्ला टूटा देखा तो इसकी सूचना तुरंत ही पूर्व प्रधान और पुलिस को दी।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कोल्हू परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच शुरू कर दी है। पूर्व प्रधान पदम सिंह ने गांव के ही दो लोगों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने का अंदेशा जताया है। पुलिस इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें