यूपी के मेरठ जिले में छेड़छाड़ का एक मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शनिवार शाम को फिर एक घटना हो गई। यहां मनचले की शिकायत करने पहुंचे एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में पिता- पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया गया कि कक्षा आठवीं की छात्रा से पड़ोसी युवक छेड़छाड़ करता था, जिसकी शिकायत करने पहुंचे पिता-पुत्र पर आरोपियों ने हमला बोल दिया। हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/