फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्रवधू पर हमला: सिर और गर्दन पर मारा फरसा, हाथ आगे किया तो उसे भी काट डाला, खून से लथपथ थाने पहुंचा ससुर

Tue, 07 Oct 2025 10:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: हिना और उसकी ननद खाना खा रही थीं। तभी ससुर इकबाल हसन कंबल में फरसा छिपाकर लाया और ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हिना की हालत अस्पताल में बेहद गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
थाने पहुंचा ससुर और अस्पताल में भर्ती हिना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर 13 में सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी इकबाल हसन ने मंगलवार दोपहर अपनी पुत्रवधू राहत उर्फ हिना (26) पर जानलेवा हमला किया। उसने फरसे से पुत्रवधू के गर्दन और सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। आरोपी उसे मरा समझ कर हाथ में खून से सना फरसा लेकर नौचंदी थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। 
विज्ञापन

 

उसने कहा-मैंने अपनी बहू को फरसे से काटकर मार डाला है, मुझे गिरफ्तार कर लो। घायल हिना को गंभीर अवस्था में आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि पुत्रवधू पर शक के कारण ससुर ने यह वारदात की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
 

पुलिस के मुताबिक, शास्त्रीनगर सेक्टर 13 निवासी इकबाल हसन करीब 12 साल पहले सेना से रिटायर्ड हुआ था। उसके बड़े बेटे महताब मलिक की शादी पांच साल पहले मेडिकल थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी राहत उर्फ हिना से हुई थी। उनके करीब डेढ़ साल का बेटा कबीर है। दोनों बच्चा पार्क के पास स्टार सिटी कॉम्पलेक्स में कोचिंग सेंटर चलाते हैं। 
 

इकबाल का छोटा बेटा आफताब मेडिकल लाइन से जुड़ा है, जबकि बेटी नईमा एक बैंक में मैनेजर है। मंगलवार को दोनों बेटे एक रिश्तेदारी में मौत होने पर वहां गए थे। घर पर इकबाल, हिना, नईमा और मासूम कबीर था। दोपहर में नईमा और हिना छत पर खाना खा रही थी।
 

तभी ससुर इकबाल वहां आया और कंबल में छिपाकर लाए फरसे से हिना पर हमला कर दिया। उसके सिर और गर्दन पर फरसे से कई वार किए। हिना ने बचाव किया तो हाथ भी लहूलुहान हो गया। हिना लहूलुहान होकर गिर गई। यह दृश्य देखकर नईमा मदद के लिए चिल्लाई हुई मकान के बाहर की ओर भागी।
 

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। यहां का मंजर देखकर सभी की रूह कांप गई। पड़ोस में फैक्टरी चलाने वाले फैक्टरी मालिक के साथ कार में हिना को लेकर लोग हयात अस्पताल पहुंचे। यहां पर डाक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उपचार से इंकार कर दिया। इसके बाद दूसरे अस्पताल गए, वहां भी डॉक्टरों ने इलाज से मना कर दिया। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया। वहां से बाद में परिजनों ने उसे आनंद अस्पताल में भर्ती कराया।
 

बाइक पर सवार होकर पहुंचा नौचंदी थाने
इकबाल हसन पुत्रवधू पर जानलेवा हमले के बाद घर से निकला और बाइक सवार होकर नौचंदी थाने पहुंच गया। खून से सने कपड़ों और हाथ में खून से सना फरसा लेकर इकबाल हसन ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। वह थाने जाकर बोला, मैने अपनी बहू को काटकर मार दिया है। उसकी बात सुनकर पुलिस कर्मियों के भी होश उड़ गए। 
 

इंस्पेक्टर नौचंदी इलम सिंह ने आला अफसरों को इसकी जानकारी दी और घटनास्थल पर पहुंचे। घर में चारों तरफ खून बिखरा था। घायल हिना को परिजन व पड़ोसी मेडिकल कॉलेज लेकर चले गए थे। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर हिना की हाल जाना और परिजनों से घटना की जानकारी ली। महताब मलिक और आफताब भी अस्पताल पहुंच गए। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उसने हमलावर ससुर इकबाल हसन से भी पूछताछ की। उधर, हिना के मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए।
 
विज्ञापन

हत्या की कोशिश का केस दर्ज
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बेटे महताब और मायके वालों की ओर से संयुक्त तहरीर पर आरोपी इकबाल हसन के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले का कारण पारिवारिक कलह बताया गया है। आरोपी को अपनी पुत्रवधू पर शक था। इसी वजह से उसने हिना की जान लेने की कोशिश की।

ये भी देखें...
Meerut: नोएडा का पूर्व महामंडलेश्वर बिल्डर बाबा गिरफ्तार, चलाता था नाइट क्लब, बैंकों को ऐसे लगाया चूना    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें