शिक्षकों-छात्रों में रोष, हंगामा
कैंपस में विभाग के भीतर प्रो. रविंद्र कुमार पर हमले को लेकर शिक्षकों और छात्रों में रोष व्याप्त है। छात्रों ने घटना का खुलासा करने की मांग करते हुए कुलपति आवास के बाहर हंगामा किया। कहा कि आरोपी जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो वे आंदोलन करेंगे। मूटा अध्यक्ष डॉ. निवेदिता मलिक और महामंत्री डॉ. जय कुमार सरोहा ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
तो पीछे के गेट से आया हमलावर
माना जा रहा है कि हमलावर घटना के बाद अंग्रेजी विभाग के पिछले गेट से भागा। जो यहां से बृहस्पति भवन या फिर तपोवन से होते हुए स्पोर्ट्स ग्राउंड और फिर डिग्गी की तरफ निकल सकता है। यूनिवर्सिटी प्रशासन सोशोलॉजी, बृहस्पति भवन समेत कई जगहों की सीसी फुटेज निकलवा रहा है।
सुरक्षा के बाद ऐसा माहौल
कैंपस में सिक्योरिटी पूरी तरह से फेल हो गई है। ये भी तब है जबकि सुरक्षा पर विवि हर साल चार करोड़ रुपये खर्च करता है। लेकिन घटनाएं नहीं रुक पा रही है। इस मामले में प्रो. बीरपाल सिंह का कहना है कि होमगार्डों को हटाकर उनकी जगह रिटायर्ड सैन्यकर्मियों को लगाया जा रहा है।
खोखा मौके पर फेंककर गया हमलावर
हमलावर द्वारा तमंचे से खोखा निकालकर मौके पर ही फेंकने से फोरेंसिक एक्सपर्ट भी हैरान हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि तमंचे से खोखा तभी निकाला जाता है, जब दूसरा कारतूस भरना हो या भरा गया हो।
जल्द करेंगे खुलासा
मुकदमा दर्ज कराकर जांच की जा रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट भी देखी जा रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
-रणविजय सिंह, एसपी सिटी
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/