फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्टांप घोटाले के आरोपी विशाल वर्मा के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। स्टांप घोटाले के मुख्य आरोपी विशाल वर्मा के मकान पर मंगलवार को क्राइम ब्रांच ने मुनादी कराकर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया। आरोपी के मकान के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी चार मुकदमे में वांछित है। उसकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। आरोपी की सूचना देने वाले को 25 हजार का इनाम दिया जाएगा और नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन

997 फर्जी स्टांप की बिक्री करने वाले विशाल वर्मा को मेरठ पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एक मुकदमे में आरोपी हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले आया है, जबकि चार मुकदमे में वह अभी वांछित है। पीड़ित व्यापारी उसकी गिरफ्तारी न होने से नाराज हैं। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह अपनी टीम के साथ मंगलवार को सिविल लाइन क्षेत्र के सम्राट कॉलोनी स्थित आरोपी विशाल वर्मा के घर पहुंचे। आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें