फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फाइनेंस कंपनी पर STF का छापा, संचालक समेत 32 युवतियां गिरफ्तार

Wed, 29 Nov 2017 12:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
32 युवतियां गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ। लोन दिलाने के नाम पर फर्जी फाइनेंस के माध्यम से करोड़ों रुपये ठग लिये गये। एसटीएफ ने दिल्ली रोड पर इस फाइनेंस कंपनी का मंगलवार शाम भंडाफोड़ करते हुए कंपनी संचालक समेत 26 युवक और 32 युवतियों को मौके से गिरफ्तार किया है। इस फर्जी कंपनी से यूपी, बिहार, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लोगों को निशाना बनाया जा चुका है। पुलिस ने पांच कंप्यूटर, 50 से अधिक मोबाइल और एक लाख रुपये मौके से बरामद किए है। 
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित मेट्रो प्लाजा में अवतार ग्रुप के नाम से फर्जी फाइनेंस कंपनी चल रही थी। इस कंपनी का दो साल पहले नाम शताब्दी फाइनेंस कंपनी था। सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह के मुताबिक अवतार कंपनी में लोगों को ठगा जा रहा है, इसकी शिकायत आई थी। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार शाम एसटीएफ ने रेलवे रोड पुलिस, महिला थाना व साइबर सेल की टीम को लेकर मेट्रो प्लाजा में छापा मारा। जहां से कंपनी संचालक इब्राहिम निवासी जानी खुर्द और सन्नी राणा उर्फ फराज निवासी विकासपुरी, लिसाड़ीगेट समेत 26 युवक और 32 युवतियां को गिरफ्तार कर लिया। 

एसटीएफ की छापेमारी से मेट्रो प्लाजा में अफरातफरी मच गई। पुलिस सभी युवक और युवतियों को रेलवे रोड थाने ले आई। पुलिस ने फर्जी फाइनेंस कंपनी की तलाशी ली, जिसमें लोन आवेदन के साथ लगाये जाने वाले फर्जी दस्तावेज बरामद हुए। पुलिस ने पांच कंप्यूटर, 68 मोबाइल, एक लाख रुपये कैश और फर्जी तैयार कागजात को कब्जे में लिया। इसकी जानकारी लगते ही पकड़े गए युवक और युवतियों के परिजन थाने पहुंचे। सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि युवतियों को 41 ए का नोटिस देकर उनके परिजनों को सुपुर्दगी में दिया गया। जबकि युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें : मधुसूदन घी की कंपनियों और दफ्तर पर IT विभाग की छापेमारी
विज्ञापन

लोन लेने आए तीन युवक मिले 

युवतियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का दावा कि छापे के दौरान लोन लेने आए तीन युवक मौके से मिले। तीनों युवकों ने बताया कि उन्हें लोन दिलवाने की बात कहकर बुलाया गया था। फर्जी कंपनी में काम करने वाले युवतियों ने कॉल कर बुलाया है। कागज तैयार करने की कहकर तीन तीन हजार रुपये भी ले लिए है। तीनों युवकों से भी पुलिस ने तहरीर ली है। 

कई राज्यों तक फैला नेटवर्क 
सीओ बृजेश सिंह का कहना है फर्जी फाइनेंस कंपनी का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में फैला है। लोन देने के नाम पर पहले ठगी करते है और अगर कोई पैसा वापस मांगता है तो उनके साथ मारपीट कर देते है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कई राज्य के लोगों से कंपनी संचालक  करोड़ों रुपये की ठगी कर चुकी है। दूसरों राज्यों में उनके ऑफिस खुले है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें