सहारनपुर। आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने देवबंद के एक होटल में संदिग्ध की तलाश में छापेमारी की। हालांकि एटीएस के हाथ कुछ नहीं लगा। जिसके बाद वह वापस लौट गई।
पढ़ें : रेड पड़ी तो मुंह छिपाकर बैठ गईं युवतियां, कस्टमर को ऐसे बना लेती थी शिकार
पिछले दिनों एसटीएफ की गिरफ्त में आए संदिग्ध शाहनवाज से पूछताछ के बाद मंगलवार की देर रात एटीएस (मेरठ) उसे लेकर देवबंद पहुंची। एटीएस स्थानीय पुलिस को साथ लेकर दारुल उलूम वक्फ के समीप एक होटल में गई जहां उसने होटल के कई कमरों को खंगाला। सूत्र बताते हैं कि हिरासत में आए शाहनवाज ने पूछताछ में बताया था कि वह अपने एक साथी के साथ उक्त होटल के कमरे में कई दिनों तक रहा था। एटीएस ने बिना समय गंवाए उक्त होटल के कमरों को बारीकी से खंगाला, लेकिन वहां से कुछ भी हाथ नहीं लगा। जिसके बाद एटीएस लौट गई। स्थानीय अधिकारियों ने भी एटीएस की छापेमारी की पुष्टि की है। बता दें कि कई माह पूर्व बांगलादेशी आतंकी अब्दुल्ला के पकड़े जाने के बाद एटीएस ने दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने कई कश्मीरी मदरसा छात्रों को हिरासत में लिया था। जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/