डॉ. अखलाक के घर पहुंचा बमबाज गुड्डू मुस्लिम सीसीटीवी में कैद हुआ।
- फोटो : अमर उजाला।
मेरठ में 17 घंटे रुका था बमबाज गुड्डू
उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख का इनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज अतीक के बहनोई डाॅ. अखलाक के घर 17 घंटे तक रुका था। अखलाक से एसटीएफ की पूछताछ में पता चला कि वह दिनभर टीवी और अखबारों की खबरों पर नजरें गड़ाए रहा। उसने तमाम बातें भी बताईं।
डॉ. अखलाक के घर पहुंचा बमबाज गुड्डू मुस्लिम सीसीटीवी में कैद हुआ।
- फोटो : अमर उजाला।
500 घंटे की सीसीटीवी फुटेज ने आसान किया एसटीएफ का काम
अखलाक के घर से पुलिस ने 500 घंटे की सीसीटीवी फुटेज ली थी। इसी सीसटीवी फुटेज ने एसटीएफ का काम आसान किया। फुटेज की गहनता से जांच की गई तो कई राज सामने आए। गुड्डू मुस्लिम की अखलाक से मुलाकात की फुटेज के साथ ही यह भी साफ हुआ कि वहां और कौन-कौन आया और गया। इसके आधार पर ही एसटीएएफ अतीक के बेटे असद तक पहुंची।
बम फेंकते गुड्डू मुस्लिम
- फोटो : अमर उजाला
गुड्डू मुस्लिम ने ही सिपाही को बम मारकर किया था घायल
एसटीएफ की पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि धूमनगंज में 24 फरवरी की शाम उमेश पाल की हत्या के समय गुड्डू मुस्लिम बमों से भरा झोला लिए था। उसने कई बम मारे थे। सिपाही राघवेंद्र सिंह को भी गुड्डू मुस्लिम ने ही बम मारकर घायल किया था। बाद में राघवेंद्र की मौत हो गई थी। पुलिस ने गुड्डू पर पांच लाख का इनाम घोषित किया है।अतीक के बेटे असद के एनकाउंटर के बाद बमबाज गुड्डू मुस्लिम की घेराबंदी तेज हो गई है।