फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उन्नाव में मेरठ के खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
उन्नाव में आयोजित बेडमिंटन प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी
विज्ञापन
राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-13 वर्ग में दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उन्नाव में आयोजित राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-13 वर्ग में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।
बालक एकल वर्ग में समर्थ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि वेदांश ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। बालिका एकल में अरायाना चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक युगल स्पर्धा में समर्थ और अभिनव चौधरी की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वेदांत, विहान और रोबिन सिंह की टीम उपविजेता रही। बालिका युगल वर्ग में अरायाना चौधरी और आभया दीक्षित की जोड़ी ने भी पहला स्थान प्राप्त कर मेरठ का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान मेरठ के बैडमिंटन कोच विशेष काकरान ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया और मैचों के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खिलाड़ियों की सफलता पर बैडमिंटन संघ के सचिव राजेश चौधरी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें