फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रयागराज में चल रही दो दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम चमकाया। प्रयागराज में चल रही दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हो गया। दूसरे दिन मेरठ के संदीप ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में मेरठ के हिस्से में कुल पांच पदक आए। इसमें दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।
प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में यह आयोजन हुआ। पहले दिन मेरठ के आर्यन त्यागी ने शॉटपुट में स्वर्ण और अर्णव ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा नितिन ने 400 मीटर दौड़ में रजत और अक्षत ने कांस्य पदक जीता। अंतिम दिन शुक्रवार को मेरठ के संदीप भाटी ने 1500 मीटर दौड़ में 4:03.55 का समय लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया और कांस्य पदक जीता। उनके पदक प्राप्त करने पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि यहां प्रदर्शन के आधार पर ही 22 से 25 मई तक रांची झारखंड में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में होगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, सचिव नरेंद्र कुमार सहित अन्य ने शुभकामनाएं दीं। सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों के हितों के लिए अब ऑनलाइन एंट्री, डिजिटल सर्टिफिकेट जैसी नवीनतम तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें