फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: काव्य गोष्ठी में शायरों ने अपनी रचनाओं से समा बांधा

विज्ञापन
कवि गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन
- फलावदा में मरहूम जियाउद्दीन अंसारी की स्मृति में काव्य गोष्ठी आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फलावदा। साहित्यिक संस्था अंजुमन इर्तिका-ए-अदब-ए-उर्दू ने मदरसा जमाल उल उलूम दरबार में काव्य गोष्ठी आयोजित की। यह आयोजन शायर-ए-सुखन आशना मरहूम जियाउद्दीन जिया अंसारी की स्मृति में किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता अनवार उल हक शादां ने की, जबकि संचालन मास्टर आशिक अली महालकवि ने किया।
मुख्य अतिथि मास्टर अब्दुल सलाम फरीदी सरधनवी रहे। कार्यक्रम के आरंभ में सैयद तनसीब रिजवी ने फैयाज अली नादिर और अनवार उल हक शादां को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अनवार उल हक शादां ने जियाउद्दीन जिया अंसारी की शख्सियत और उनकी फन्नी हैसियत पर प्रकाश डाला। काव्य गोष्ठी का आगाज हाफिज मुहम्मद आकिब रिजवी की ईश्वर वंदना से हुआ। हाफिज महफूजुर्रहमान माहिर ने नात-ए-पाक पेश की। इसके बाद अनेक शायरों ने अपने कलाम पेश कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अनवार उल हक शादां, मिर्जा हसीमुद्दीन हमदम और फैयाज अली नादिर ने अपनी रचनाएं सुनाईं। सैयद नायाबुद्दीन नायाब, मास्टर आशिक अली महालकवि और खलील अहमद खलील ने भी कलाम पेश किए।
विज्ञापन

अब्दुस समद साहिर और चांद रिजवी चांद ने भी अपनी कविताएं सुनाईं। डॉ. सलीम खान सलीम ने अपनी रचना से श्रोताओं को प्रभावित किया। निसार अहकर फरीदी ने अपने हास्यपूर्ण अंदाज से सभी को खूब गुदगुदाया। उन्होंने एक हास्य कविता सुनाई जिसमें बेटे के व्यवहार का वर्णन था। हाफिज महफूजुर्रहमान माहिर और मुर्सलीन माहिर ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन

साकिब और जफर अब्बास जफर ने भी अपनी प्रभावशाली कविताएं पढ़ीं। जफर अब्बास जफर ने गरीबी और भूख पर मार्मिक कलाम पेश किया। इनके अलावा ताज मोहम्मद ताज, अल्तमश इरफा मेरठी और फरमान जहीर मेरठी ने भी कलाम पढ़े। मुर्सलीन माहिर इकलवी, तनसीब रिजवी, अरशद रिजवी, साकिब मेरठी और हाफिज दानिश भी शामिल रहे। इन सभी शायरों ने अपनी प्रस्तुतियों से गोष्ठी को सफल बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें