फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष सिमरन ने कहा- जुलाई में चंद्रग्रहण लाएगा भूचाल

Tue, 03 Jul 2018 11:39 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य सिमरन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखिल भारतीय क्रांतिधरा ज्योतिष मंच व पश्चिम उप्र संयुक्त व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सुभाष बाजार स्थित बीएवी इंटर कालेज में ज्योतिष पंचायत का आयोजन हुआ। इस दौरान दिल्ली से पहुंची ज्योतिष सिमरन वार्ष्णेय ने कहा कि जिस तरह से ग्रह बदल रहे हैं, उससे साफ जाहिर है कि देश की राजनीति में कुछ उथल-पुथल होने वाला है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जुलाई में चंद्रग्रहण भूचाल का संदेश दे रहा है। चंद्र ग्रहण का असर हमारे देश में ही नहीं बल्कि पूरे संसार पर दिखाई देगा। इसमें बाढ़ या सुनामी से जान माल को नुकसान हो सकता है। इनका कहना है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाग्य उज्जवल है। ज्योतिष का गणित बताता है कि वह फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। ज्योतिष आशा त्यागी, निशा शर्मा ने शहर के अनेकों परिवारों की जिज्ञासा शांत की। बतौर मुख्य अतिथि धर्म गुरु एचएस रावत ने भी विचार रखे।

इनके अलावा डा. संजीव अग्रवाल, आशु शर्मा, कालेज प्रधानाचार्य सहदेव, पं. रमेश सेामवाल, गोपाल राजू, अतुल शास्त्री, सुबेश अरुण ने भी विचार रखे। इस अवसर पर भाजपा नेता बिजेन्द्र अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, अंकित चौधरी, मुकेश शर्मा, शुभम, अतुल खत्री, डा. डीएन गुप्ता, जितेन्द्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें