फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वाल्मीकि बस्ती में धर्मशाला व आरसीसी रोड निर्माण का आश्वासन

विज्ञापन
रोहटा। गांव रोहटा में रविवार को सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और वि
विज्ञापन
रोहटा। गांव रोहटा की वाल्मीकि बस्ती में रविवार को बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों को लेकर आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सांसद के साथ सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बस्ती में धर्मशाला निर्माण और आरसीसी सड़क बनाए जाने की मांग रखी। लोगों का कहना था कि लंबे समय से क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी हुई है, जिससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने शीघ्र ही धर्मशाला निर्माण और आरसीसी सड़क का कार्य शुरू कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। आश्वासन मिलने पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने सांसद का आभार जताया। इस अवसर पर रालोद प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया, मोनू ढिंडाला, नरेश वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि, विक्की समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें