फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्या का समाधान करना लक्ष्य : अतुल प्रधान

विज्ञापन
दौराला - लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती और मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह में बोलते विधाय
विज्ञापन
- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर विचार गोष्ठी, 144 छात्राओं को साइकिल वितरित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सरधना मार्ग स्थित एक रिसोर्ट में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर विचार गोष्ठी एवं मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सरधना विधायक अतुल प्रधान रहे। समारोह में 144 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।
विधायक ने कहा कि उनका लक्ष्य गांव के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को सुनना और समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति से मिलने का संकल्प लिया था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर समाज सेवा और जनकल्याण की प्रतीक थीं, जिनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन

विधायक ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मणिकर्णिका घाट पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा स्थापित 250 वर्ष पुरानी मूर्ति को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करती है, जबकि वह सभी जातियों और समाज को जोड़कर एकजुटता बनाने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने घोषणा की कि करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार बदलने पर सरधना विधानसभा क्षेत्र में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। कहा कि वह किसी व्यक्ति विशेष के विरोधी नहीं हैं, लेकिन गरीबों और शोषितों पर अत्याचार करने वालों का विरोध करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि उनका अपना भाई होता और वह भी गरीबों को सताता तो उसे भी जेल भिजवाने से पीछे नहीं हटते।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार पर महंगाई, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर भी सवाल उठाए। कहा कि सिलिंडर ब्लैक में बिक रहे हैं, किताबें महंगी हो गई हैं और हजारों सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और सांप्रदायिक बातों से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में विजयपाल, सहदेव, अमरपाल, सुदेश, मुन्नू, लाल सिंह, बाबर, नितिन, रामपाल, बिट्टू, भारतवीर, वेदवीर, अनिल आदि मौजूद रहे।

दौराला - लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती और मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह में बोलते विधाय

दौराला - लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती और मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह में बोलते विधाय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें