फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक शिक्षक ने प्रधानाचार्य पर किया लात-घूसों से हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक शिक्षक ने प्रधानाचार्य पर किया लात-घूसों से हमला, घायल
विज्ञापन

दौराला। दौराला स्थित राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेेज के प्रधानाचार्य पर सोमवार को प्राइमरी संवर्ग के सहायक शिक्षक ने जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से हमला कर दिया। उनके मुंह पर चोट आई है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार ने नया नियम लागू किया है। नियम के तहत जिन शिक्षकों की एक ही दिन भर्ती हुई है, उनमें उम्र के हिसाब से वरिष्ठता का चयन होगा। अधिक उम्र वाले शिक्षक पहले हस्ताक्षर करेंगे। आरोप है कि कॉलेज के प्राइमरी संवर्ग का सहायक अध्यापक अमित निवासी दौराला पहले हस्ताक्षर करना चाहता था। प्रधानाचार्य ने नियमों के मुताबिक हस्ताक्षर कराकर प्रबंध समिति को वरिष्ठता की संस्तुति के लिए रिपोर्ट भेज दी। नाराज सहायक अध्यापक ने सोमवार को प्रधानाचार्य पर कॉलेज परिसर में हमला बोल दिया। उन्हें जमीन पर गिराकर लात-घूसे मारे गए। जिससे वह घायल हो गए। अन्य शिक्षकों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र सिंह प्रगतिशील शिक्षक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष नित्यानंद शर्मा ने इस घटना पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य की तहरीर पर आरोपी कार्रवाई की जाए। कार्रवाई नहीं होने पर एसोसिएशन के पदाधिकारी एसएसपी कार्यालय पर धरना देने को मजबूर होंगे। पुलिस का कहना है कि प्रधानाचार्य की तहरीर आरोपी शिक्षक अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें