फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बच्चों से सवाल पूछकर परखी शैक्षिक समझ, पेन देकर पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय टांडी और भरौटा का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध शैक्षिक एवं मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने के साथ कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया। बच्चों से विभिन्न विषयों से संबंधित सवाल पूछकर उनकी शैक्षिक समझ और जानकारी परखी। विद्यार्थियों द्वारा सही उत्तर दिए जाने पर जिलाधिकारी ने उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को पेन वितरित कर मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, शौचालयों की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था और मिड-डे मील की गुणवत्ता व वितरण व्यवस्था को देखा। उन्होंने विद्यालय में कराए गए रिनोवेशन कार्यों का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और इन्हें इसी तरह बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों को विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने तथा उन्हें बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में मॉडल स्कूल विकसित करने की दिशा में भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें