फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गेम सिटी एरीना में असॉल्ट वॉरियर्स की शानदार जीत

विज्ञापन
गेम सिटी एरेना में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना क्रिकेट मैदान में शनिवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर असॉल्ट वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और इस निर्णय को पूरी तरह सही साबित किया। टीम ने 20 ओवर में 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस धमाकेदार पारी में विनय यादव ने मात्र 35 गेंदों में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनके साथ विवेक शर्मा ने 22 गेंदों में 63 रन और सोनू वॉटसन ने 30 गेंदों में 64 रनों का अहम योगदान दिया।
विज्ञापन

एक्सिस हीरोज की ओर से एबी ने 3 विकेट और विवेक तोमर ने दो विकेट लेकर कुछ हद तक संघर्ष दिखाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्सिस हीरोज की टीम असॉल्ट वॉरियर्स की घातक गेंदबाज़ी के सामने टिक नहीं पाई और मात्र 14 ओवर में 109 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मोहम्मद सारिक ने 19 गेंदों में 29 रन और शिवम चौधरी ने 15 गेंदों में 24 रन बनाए। असॉल्ट वॉरियर्स की गेंदबाज़ी में आशीष शर्मा ने 3 विकेट झटके, जबकि राकेत और रोहन ने 2-2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की।
अपने शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए विनय यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के बाद गेम सिटी एरीना के नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम असॉल्ट वॉरियर्स को बधाई दी और टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के खेल भावना की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें