फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र पर ट्यूशन पढ़कर घर लौटते समय हमला

विज्ञापन
घायल छात्र यश। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना। ग्राम खेड़की जदीद निवासी छात्र को शुक्रवार देर शाम ट्यूशन पढ़कर घर लौटते समय मारपीट कर घायल कर दिया। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे परंतु वहां चिकित्सक के नहीं मिलने पर हंगामा किया। उधर, सीएचसी प्रभारी ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

गांव खेड़की जदीद निवासी यश कक्षा आठ का छात्र है। वह शाम को गांव अटौरा से ट्यूशन पढ़ने के बाद घर लौट रहा था। उससे रास्ते में कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। परिजन घायल यश को लेकर थाने पहुंचे। वहां से उसे सीएचसी भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि वहां पर इमरजेंसी में काफी देर तक चिकित्सक नहीं मिला। इस पर उन्होंने हंगामा किया। हालांकि बाद में सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। चिकित्सा प्रभारी का कहना है कि जिस चिकित्सक की इमरजेंसी में ड्यूटी थी वे खाना खाने के लिए गए थे। घायल छात्र के पिता संजीव कुमार पुत्र इकपाल सिंह ने थाने में तीन नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट कर घायल करने, जान से मारने की नीयत से फायर करने, हत्या करने के इरादे से कार में डालकर ले जाने के प्रयास की तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी विनय आजाद का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी थी परंतु वे हाथ नहीं आ सके हैं। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें