फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अस्मिता सेपक टकरा खेलो इंडिया खेलो लीग आज से

Thu, 29 Jan 2026 07:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जेपी एकेडमी में होगा आयोजन, 10 टीमों की 200 खिलाड़ी करेंगी प्रतिभाग
विज्ञापन

मेरठ। दो दिवसीय अस्मिता खेलो इंडिया खेलो सेपक टकरा लीग का आयोजन आज से मवाना रोड स्थित जेपी एकेडमी में होगा। जिला सेपक टकरा एसोसिएशन के सचिव अरुण गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 से अधिक टीमों की 200 महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता का समापन शनिवार शाम चार बजे किया जाएगा। इसमें 200 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह है सेपक टकरा खेल
सेपक टकरा फुटबाल और वालीबाल खेल का रोमांचक मिश्रण है। इसमें खिलाड़ी हाथ लगाए बिना पैर, छाती और सिर का इस्तेमाल कर गेंद को नेट के ऊपर से दूसरे पाले में मारते हैं। यह वालीबाल कोर्ट की तरह ही एक कोर्ट में खेला जाता है। इसमें एक टीम में कम से कम तीन खिलाड़ी होते हैं। इसके नियम भी वालीबाल की तरह ही हैं लेकिन इसमें हाथ का इस्तेमाल पूरी तरह से वर्जित होता है। यह मलेशिया का राष्ट्रीय खेल है। अब भारत में भी काफी तेज गति से लोकप्रिया हाता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें