फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: त्रुटियों के लिए भगवान से क्षमा मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर जयंती भवन में हुआ 135 वां पूजन शिविर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शारदा रोड महावीर जयंती भवन में 135 वां पूजन शिविर लगाया गया। संयोजन सौरभ जैन सराफ ने किया। बच्चों को विसर्जन पाठ के विषय में बताया गया। सौरभ सराफ ने बच्चों को बताया कि पूजा करने के बाद विसर्ज पाठ पढ़ते हुए हम पूजा के दौरान हुई त्रुटियों के लिए विनम्र भाव से भगवान के समक्ष क्षमा भाव प्रकट करते है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में देवेंद्र जैन, विनोद जैन, अतुल जैन ने बच्चों से प्रक्षाल की सभी आवश्यक क्रियाएं संपन्न कराई। सौरभ जैन ने बच्चों को पूजन विधि बताई। प्रथम अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य पीयूष जैन, चक्षु जैन परिवार को प्राप्त हुआ। ड्रा द्वारा निकाले गए भाग्यशाली पुरस्कार के विजेता साक्षी जैन रहीं। इस दौरान उन्हें विशेष पुरस्कार देकर प्रियंका जैन ने सम्मानित किया। प्रियंका जैन ने सभी बच्चों को पुरस्कार दिए। सौरभ जैन सराफ ने बताया कि अगला शिविर 23 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें