फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पहली बार मांगा धर्म प्रमाण पत्र, तहसीलों में चक्कर लगा रहे बेराजगार युवा

विज्ञापन
सरधना। आर्मी की अ​ग्निवीर भर्ती के लिए धर्म प्रमा​णित कराने के लिए तहसील पहुंचे अभ्यार्थी। संवा
विज्ञापन
मेरठ। प्रादेशिक सेना (टीए) की भर्ती में पहली बार अभ्यर्थियों से धर्म प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। जिसको बनवाने के लिए बेरोजगार युवा तहसीलों के चक्कर लगा रहे हैं। मंगलवार को सदर तहसील में अभ्यर्थियों को धर्म प्रमाण पत्र आसानी से बन गए, जबकि सरधना और मवाना तहसील में उच्चाधिकारी द्वारा आदेश न मिलने की बात कहकर इन्कार कर दिया। जिसको लेकर युवाओं ने हंगामा भी किया। युवाओं का कहना है कि प्रादेशिक सेना भर्ती में फॉर्म में धर्म प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

देशभर में प्रादेशिक सेना में अधिकारी, जूनियर कमीशन अधिकारी, गैर कमीशन अधिकारी और कार्मिक पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती में कम वैकेंसी है, लेकिन बेरोजगार युवाओं के आवेदन करने की संख्या बहुत ज्यादा है। अबकी बार जाति, मूल निवास, आय प्रमाण पत्र के साथ धर्म प्रमाण पत्र भी अनिवार्य कर दिया। अभ्यर्थियों के पास धर्म प्रमाण पत्र नहीं था, जिसको बनवाने के लिए काफी संख्या में युवा तहसीलों में पहुंचे। 25-26 नवंबर को प्रदेश में इस भर्ती के तहत अभ्यर्थियों की दौड़ होनी बताई गई है।
मवाना और सरधना तहसील में धर्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अभ्यर्थी परेशान हैं। सरधना के मोमन गांव निवासी ललित सोम, मोहित, प्रवेश, अभिषेक व फरीदपुर निवासी हरीश, निशांत सहित कई गांव के युवा मंगलवार को तहसील पहुंचे। अभ्यार्थियों ने बताया कि 20 नवंबर को मध्यप्रदेश के सागर, बिहार के दानापुर व उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में करीब साढ़े चार वर्ष बाद प्रादेशिक सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

तहसीलदार सरधना अनुराग सिंह का कहना है कि प्रशासन की तरफ से धर्म प्रमाणपत्र जारी करने के कोई आदेश नहीं हैं। आगामी भर्ती में शामिल होने के लिए युवा मंगलवार को तहसील पर आवेदन पर धार्मिक श्रेणी का प्रमाणित कराने आए थे। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है। अधिकारियों के निर्देश के आधार पर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें