फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: बिजनौर के लाल का कमाल, गर्व से ऊंचा किया देश का नाम, कोच ने पहचानी थी काबिलियत

Fri, 24 Aug 2018 07:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारत के पुरुष कबड्डी स्टार बिजनौर के होनहार राहुल चौधरी ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। राहुल ने साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कितनी भी कठिन मंजिल को पाया जा सकता है। टीम उपविजेता रही, लेकिन पहले सात बार टीम सोना जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

जानें कैसे उनके कोच ने पहचानी उनकी काबिलियत :-
 
विज्ञापन

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में खेले जा रहे 18 वें एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारत की पुरुष कबड्डी टीम को ईरान ने सेमीफाइनल में हराकर बड़ा झटका दिया। इस कारण भारत को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। इससे पहले सात बार कबड्डी टीम स्वर्ण पदक विजेता रही है, लेकिन इस बार इस टीम को उपविजेता रहकर ही संतोष करना पड़ा। राहुल चौधरी मूल रूप से जनपद बिजनौर के गांव छोईया जलालपुर निवासी रामपाल सिंह के होनहार पुत्र है। 

 दिल्ली में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर हैं तैनात
उन्होंने 13 वर्ष की आयु से ही वर्ष 2006 में कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। राहुल की काबलियत की पहचान करते हुए उनके कोच उदय कुमार ने उन्हें प्रो-कबड्डी टीम की बागडोर सौंपी थी। वर्तमान में वह तेलगू टाइटंस टीम के कप्तान हैं और दिल्ली में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर हैं। 

बचपन से ही राहुल को कबड्डी से अत्यधिक प्रेम था। बड़े भाई रोहित चौधरी की प्रेरणा से उन्होंने इस खेल को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया था। उनके घर वाले कबड्डी का विरोध कर उन्हें पढ़ने लिखने के लिए कहते थे। इसके बावजूद राहुल ने कबड्डी को नहीं छोड़ा। वे लगातार आगे बढ़ते गए और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राहुल ने अब तक करीब 570 अंक हासिल किए। उन्हें इस खेल के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार लक्ष्मण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें