दो एशियन गेम्स में पारुल के चार पदक
पारुल चौधरी ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में दो पदक जीते हैं। वर्ष 2023 के एशियन गेम्स में उन्होंने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 3000 मीटर स्टीपलचेज में कांस्य पदक जीता था। वहीं 2026 एशियन गेम्स में उन्होंने 5000 मीटर और 3000 मीटर स्टीपलचेज दोनों में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस तरह दो एशियन गेम्स में उनके कुल चार पदक हो गए हैं।
काशी टोल से इकलौता तक स्वागत जुलूस
पारुल के मेरठ पहुंचने पर परतापुर स्थित काशी टोल प्लाजा पर बुके देकर और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद काशी टोल से उनके गांव इकलौता तक स्वागत यात्रा निकलेगी। रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर भी लोग उनका स्वागत करने के लिए बेताब दिखे।