मेरठ की मोदी प्रयाग कॉलोनी निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी मनु अत्री, जेवलिन थ्रो में अन्नु रानी, शूटिंग में, शार्दुल विहान दम दिखाएंगे। रवि कुमार एयरफोर्स की पिस्टल से अपने खेल में निशाना लगाएंगे। स्कीट शूटिंग के खिलाड़ी शीराज शेख, मुजफ्फरनगर की दिव्या काकरान 69 किग्रा भार वर्ग में अपना मुकाबला 21 अगस्त को खेलेंगी। डिस्कस थ्रो खिलाड़ी सीमा पूनिया ने एशियन गेम्स की तैयारी विदेश में एक्सपर्ट की देखरेख में की है।
क्यूरेटर कोर्स में प्रथम स्थान पर रहे रविंद्र
एनसीए बंगलूरू में आयोजित किए गए बीसीसीआई क्यूरेटर सर्टिफिकेट कोर्स में मेरठ के क्यूरेटर रविंद्र चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मेरठ जिला क्रिकेट संघ के क्यूरेटर रविंद्र चौहान ने बताया कि नेशनल क्रिकेट एकेडमी बंगलूरू द्वारा बीसीसीआई क्यूरेटर सर्टिफिकेशन कोर्स 16 जुलाई से 29 जुलाई तक आयोजित किया। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप में रविंद्र ने सबसे अधिक अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/