हस्तिनापुर क्षेत्र के विधायक दिनेश खटीक का इंस्पेक्टर मवाना एमपी सिंह को धमकाते हुए एक ऑडियो वायरल हो गया। जिसमें विधायक थाना प्रभारी को चेतावनी दे रहे हैं कि आज की तारीख नोट कर लो। तुम्हारा तबादला बलिया करा दूंगा। वहीं, थाना प्रभारी कह रहे हैं कि नौकरी करनी है तो बलिया में भी कर लेंगे। हालांकि बाद में इंस्पेक्टर ने हथियार डालकर कहा कि नाराज न हों। जीडी साफ कर दूंगा। इसके बाद विधायक यह कहकर कॉल काट देते हैं तुम जानो तुम्हें क्या करना है।
सत्ताधारियों का पुलिस कार्रवाई में कितना ज्यादा दखल है, विधायक हस्तिनापुर और इंस्पेक्टर मवाना के मध्य वार्ता की यह वायरल ऑडियो क्लिप इसे फिर साबित कर रही है। मामला 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा है। दरअसल, मामला पति पत्नी के विवाद का बताया गया। थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी हापुड़ हुई थी। महिला का आरोप था कि उसका पति मारपीट करता है। गलत काम करता है। इंस्पेक्टर का कहना है कि लिखित में समझौता दे रखा है।
मैंने नहीं किया वायरल
इंस्पेक्टर मवाना एमपी सिंह के अनुसार ईश्वर या ऑडियो वायरल करने वाला जानता है कि पूरे प्रकरण में मेरी कोई गलती नहीं है। मैंने ऑडियो वायरल नहीं किया है।
दोनों में समझौता
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के मुताबिक मामला 13 अगस्त का है। पति-पत्नी के विवाद पर आरोपी पति को थाने ले आई। इस मामले में पत्नी ने तहरीर भी नहीं दी। हालांकि जांच में यह साफ हो गया था कि मामला केवल पति-पत्नी का सामान्य विवाद है। दोनों के बीच समझौता भी हो गया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/