फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में अशोक की लाट बाजार में देर रात लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना में अशोक की लाट बाजार में देर रात लगी भीषण आग
विज्ञापन

सरधना। कस्बे के अशोक की लाट बाजार में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। जिसमें दर्जनभर से अधिक दुकानें चपेट में आ गईं। आग इतनी भीषण थी कि फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन

अशोक की लाट बाजार में रात करीब ग्यारह बजे आग लग गई। इसने नेमचंद, राजू, नूर मोहम्मद, सोहनपाल कृष्णपाल की जूते चप्पलों की दुकानें, गांधीनगर निवासी अशोक, शिवनाथ की सब्जी की दुकानें तथा सुशील कुमार, अंकुश एवं अन्य की कपड़े की दुकानों को चपेट में ले लिया। कुछ ही समय में दुकानें धू-धूकर जलने लगीं। बांस बिल्लियों के सहारे बनी दुकानें कुछ समय में स्वाहा हो गईं। इसकी जानकारी पाकर व्यापारी एवं आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु नाकाम रहे। उनसे सूचना पाकर फायर बिग्रेड की गाड़ियां वहां पहुंची और आगू बुझाने का प्रयास किया। सीओ आरपी शाही ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, सरधना व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज जैन आदि व्यापारी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों का कहना है कि करीब पचास लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सही जानकारी सुबह में मिल सकेगी। इस बाजार में पूर्व में भी दो बार आग लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें