फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुरा में युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कस्बे के मोहल्ला धर्मपुरा में सोमवार शाम एक युवक घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान हमलावर ने उस पर गोली चला दी और फरार हो गए। चीखने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तोे वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। उसे गंभीर हालत में सीएससी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

धर्मपुरा निवासी शाहबेज (20) पुत्र शौकत कस्बा स्थित एक डेयरी में नौकर था। वह आज शाम करीब सात बजे घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार हमलावर ने उस पर गोली चला दी। गोली शाहबेज के सिर में जा लगी। इसके साथ ही वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके चीखने की आवाज सुनकर उसके परिजन घर से बाहर आए। इस पर उन्होंने उसे लहूलुहान हालत में देखा। वे आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लग गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गगया। वहीं, घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक व सीओ आरपी शाही मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया शाहबेज का नगर के ही एक युवक से बीस हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हालांकि परिजनों ने देर रात दो युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हत्यारों को हर हाल में गिरफ्तार जेल भेजा जाएगा। - आरपी शाही, सीओ सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें