फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशी ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल, चंदा क्लब ने आर्यन क्लब को हराया

Tue, 02 Oct 2018 04:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द मिलेनियम स्कूल में चल रही सीबीएसई नार्थ जोन-1 ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2018 में सोमवार को भी महत्वपूर्ण मुकाबले देखने को मिले। स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा आशी गौतम ने अंडर-14 बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।  इसके अलावा डीपीएस मेरठ की मृणालिनी, सेंट टेरेसा इन्दिरापुरम की जिया, सरस्वती अकादमी हल्द्वानी की भूमिका, टाइम्स वर्ल्ड स्कूल देहरादून की त्रिशा मिश्रा, डीपीएसजी वसुंधरा की प्रियांशा और दून वैली देहरादून की स्नेहा ने भी गोल्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन

द एशियन यूके की त्रितिका, बिरला स्कूल की दिनिश्रा, द अध्ययन मेरठ की जियाशिका, एसएमएस दत्ता खटिमा की दिव्यानी, दून वैली उत्तराखंड की शिवांगी थापा, जागरण पब्लिक स्कूल नोएडा की जिया तोमर और विद्या भारती स्कूल गाजियाबाद की सोनल ने सिल्वर मेडल झटका।

इसी तरह डा. केएन मोदी ग्लोबल स्कूल मोदीनगर की दिशा जैन, मानव-रचना स्कूल गाजियाबाद की परिणीका, एवरेस्ट पब्लिक स्कूल गाजियाबाद की कोमल सिंह, डीपीएस पब्लिक स्कूल सहारनपुर की अनुष्का, डीडीपीएस संजयनगर की रुषिका सिंह, राणा इंटरनेशनल स्कूल अमरोहा की आराध्य गोल्ड मेडल जीता। 

तोपखाना मैदान में खेली जा रही जिला फुटबॉल लीग में सोमवार को चंदा फुटबॉल क्लब ने आर्यन फुटबॉल क्लब को करारी शिकस्त दी। टीम ने यह मुकाबला 3-0 से अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला रोवर्स क्लब और एसएनएस के बीच खेला गया। इसमें मुकाबला रोवर्स क्लब ने 2-0 से अपने नाम कर लिया। तीसरा मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम और स्पटिन फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। बेहतरीन खेल की बदौलत दोनों ही टीमों ने पहले ही हाफ में 1-1 गोल दाग दिये। मगर इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मुकाबला ड्रा पर छूटा। 
विज्ञापन

कबड्डी में फाइनल मैच आज

भामाशाह मैदान पर चल रही चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में आज फाइनल मैच में मेरठ कॉलेज का मुकाबला जेवी कॉलेज बड़ौत से होगा। वहीं दूसरी ओर पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल की शुरुआत मुख्य अतिथि एनएएस कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर डा. नरेन्द्र पूनिया और मूटा अध्यक्षा डा. नीलम पंवार ने टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। महिला वर्ग में मेरठ कॉलेज की टीम शीर्ष पर रही। मेरठ कॉलेज ने जेवी कॉलेज बड़ौत और एमएमएच गाजियाबाद को शिकस्त दी। अंक तालिका में दूसरा स्थान जेवी कॉलेज बड़ौत ने पाया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें