फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा और बसपा का बिगड़ेगा खेल? ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से बदलेंगे सियासी समीकरण, किसे होगा ज्यादा नुकसान

Thu, 12 Nov 2026 09:10 AM IST
Sharukh Khan अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ

सार

तीसरे मोर्चे के गठन से यूपी की सियासत की लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। दलित-मुस्लिम मतदाताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश की जा रही है। तीसरे मोर्चे से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसे ज्यादा नुकसान होगा, इस पर मंथन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi and Chandrashekhar Azad - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टियों के गठबंधन से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नए सियासी समीकरण उभरकर सामने आएंगे। अभी तक भाजपा और सपा सीधी लड़ाई की तैयारी कर रहे थे लेकिन अब इन दोनों ने तीसरे मोर्चे का बिगुल फूंककर यूपी की सियासत की लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की है। 
विज्ञापन


दोनों की नजर प्रदेश की 403 में से करीब 150 सीटों पर है। इनमें करीब 70 सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की हैं। ये दलित और मुस्लिमों को एक मंच पर लाकर यूपी की सत्ता की लड़ाई में नया विकल्प खड़ा कर सकते हैं। 

अगर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) मुस्लिम बहुल सीटों पर मजबूत दावेदार उतारती है तो समाजवादी पार्टी के पारंपरिक मुस्लिम वोट बैंक में बंटवारा हो सकता है। 
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, आजाद समाज पार्टी (आसपा), बसपा के जाटव और दूसरे दलित मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ बढ़ाने की कोशिश करेगी। इसका असर कांग्रेस पर भी पड़ सकता है। वहीं, भाजपा के लिए इस गठबंधन का असर सीट-दर-सीट अलग-अलग हो सकता है। 

 

अगर विपक्षी वोटों में बिखराव होता है तो कुछ सीटों पर भाजपा को इसका फायदा मिल सकता है। लेकिन तीसरे मोर्चे के मैदान में उतरने से सीधा फायदा भाजपा को होगा ऐसा कहना अभी जल्दबाजी होगी, इसका फैसला उम्मीदवारों की ताकत, लोकल फैक्टर और वोटों के वास्तविक बंटवारे से होगा।
 

सपा-बसपा का खेल बिगड़ेगा या नहीं

इन दोनों का गठबंधन करीब 40 फीसदी आबादी को प्रभावित करेगा या नहीं, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह समीकरण वास्तव में वोटों में बदलेगा, सपा-बसपा का गणित बिगाड़ेगा और भाजपा की राह आसान करेगा। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि इससे बसपा और सपा पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। राजनीतिक समीकरण ऐसे हैं कि उनके वोट बैंक में सेंध नहीं लगेगी।

चंद्रशेखर की नजर दलित वोट बैंक पर

आजाद समाज पार्टी के मुखिया व सांसद चंद्रशेखर आजाद की राजनीति का मुख्य आधार दलित समाज रहा है। खासकर बसपा की कमजोर होती राजनीतिक स्थिति के बीच उन्हें दलित राजनीति में अपनी जगह मजबूत करने का मौका दिखाई दे रहा है। ऐसे में ओवैसी का साथ मिलने से वह मुस्लिमों का भी समर्थन हासिल करना चाहते हैं। वहीं, सपा भी पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण के जरिए इसी सामाजिक आधार में अपनी पकड़ बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
 

ओवैसी की नजर मुस्लिम बहुल सीटों पर

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की नजर उत्तर प्रदेश की मुस्लिम बहुल सीटों पर बताई जा रही है। एआईएमआईएम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। इनमें मेरठ के अलावा सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, शामली, बागपत, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और अमरोहा आदि में पार्टी की चुनावी गतिविधियां बढ़ाने की तैयारी में है। 14 नवंबर को ओवैसी मेरठ में जनसभा भी कर रहे हैं।


 

एआईएमआईएम के  राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान का कहना है कि ये दलों का नहीं दिलों का गठबंधन होगा, जो वेस्ट यूपी की सियासत में बड़ा परिवर्तन लाएगा। वहीं, आसपा राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य संजय हरित ने कहा कि इस गठबंधन से दलित मुस्लिम एकजुट होंगे, तो इसका असर भी विधानसभा चुनाव के नतीजों में नजर आएगा।

इस गठबंधन से दलित-मुस्लिम एकजुट होंगे तो इसका असर भी विधानसभा चुनाव के नतीजों में नजर आएगा। विरोधी दलों को मात मिलेगी। तीसरा मोर्चा खड़ा होगा। - संजय हरित, सदस्य, आसपा राष्ट्रीय कोर कमेटी
विज्ञापन

दोनों पार्टियों का गठबंधन वेस्ट यूपी की सियासत में बड़ा परिवर्तन लाएगा। ये दलों का नहीं दिलों का गठबंधन होगा। एआईएमआईएम, आसपा के साथ मिलकर और मजबूत होगी। - शादाब चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता, एआईएमआईएम
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें