फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हवा की चाल घटी तो प्रदूषण का स्तर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मोदीपुरम। हवा की गति थमी तो शुक्रवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स फिर से 200 पार पहुंच गया। स्मॉग की चादर सुबह शाम में छाई हुई है। वहीं, दिन और रात के तापमान में भी मामूली वृद्धि की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को थोड़ी हवा चली तो प्रदूषण का स्तर गिर गया, लेकिन शुक्रवार को हवा की रफ्तार शून्य रही, जिस कारण शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 165 से बढ़कर 205 के स्तर पर पहुंच गया। पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने से प्रदूषण के स्तर में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। वाहनों की संख्या भी इसकी वजह है। विशेषज्ञों की मानें तो शहर के लोग कुछ दिनों के लिए अपने निजी वाहनों की जगह यदि परिवहन के वाहनों से सफर करें तो कुछ हद तक प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। वहीं, बारिश होने से भी प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी। शहर के गंगानगर में 162, जयभीम नगर में 256, पल्लवपुरम में 197, बेगमपुल पर 265, दिल्ली रोड पर 280 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें