फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आर्यन ने शॉटपुट, अर्णव ने ऊंची कूद में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 07 May 2026 07:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज में शुरू हुई 29वीं सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में मेरठ के खिलाड़ियों ने जीता पदक
विज्ञापन

अक्षत शर्मा ने शॉटपुट में जीता कांस्य
संवाद
मेरठ। 29वीं उत्तर प्रदेश राज्य दो दिवसीय सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप बृहस्पतिवार से प्रयागराज में शुरू हुई। किया जा रहा है। पहले दिन बृहस्पतिवार को मेरठ के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीते। आर्यन त्यागी ने शॉटपुट और अर्णव ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता।शॉटपुट में अक्षत शर्मा ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। आज प्रतियोगिता में मेरठ के कई खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शॉटपुट में आर्यन त्यागी ने 17.68 मीटर की दूरी तय कर पहला स्थान प्राप्त किया। अक्षत शर्मा 16.37 मीटर दूरी तय कर तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में मेरठ के अर्णव त्यागी ने 2.01 मीटर ऊंचाई तय कर पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 59 जिलों से 522 महिला व पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मेरठ से 13 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के आधार पर खिलाड़ी 22 से 25 मई तक रांची में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने सभी खिलाड़ियों को अपनी शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें