संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम स्थित उदय सिटी कॉलोनी में आर्य समाज का तीन दिवसीय वेद–प्रचार कार्यक्रम किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण और यज्ञ के साथ शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन मुख्य वक्ता वैदिक विद्वान प्रो. विनय विद्यालंकर ने कहा कि आर्य समाज केवल धार्मिक संस्था नहीं, बल्कि एक राष्ट्रवादी और सामाजिक क्रांति का आंदोलन है। आर्य समाज ने गोरक्षा, सती प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह निषेद्य और दलितोद्धार जैसे आंदोलनों से समाज में जागृति लाई। स्वतंत्रता संग्राम के लिए भी सेनानियों की पीढ़ी तैयार की।
उन्होंने कहा कि आर्य समाज का उद्देश्य श्रेष्ठ चरित्रवान व्यक्तियों का निर्माण करना है, जो राष्ट्र और समाज की सेवा में जीवन समर्पित करें। कार्यक्रम में पं. मोहित आर्य ने भजनों के माध्यम से वैदिक संदेश की प्रस्तुति दी। आचार्य आनंद प्रकाश शास्त्री ने वैदिक विधि से यज्ञ कराया। संचालन डॉ. विपिन कुमार ने किया। इस दौरान डॉ. धर्मेंद्र सिंह, अलका सिंह, डॉ. विचित्र आर्य, कामिनी तोमर, शशि सिंह, महेश्वर राठी, बबीता राठी, इंदिरा सिंह, यशपाल सिंह, मधु सिंह, आस्था मलिक, राजीव वर्मा, लक्ष्य बालियान आदि मौजूद रहे।