फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीयों की दशा सुधार में क्रांति लाया आर्य समाज : सेठी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आर्य समाज थापर नगर की ओर से दो से छह अप्रैल तक कई कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें महर्षि स्वामी दयानंद की जीवन गाथा के साथ ही रामनवमी पर्व पर खास आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को आर्यसमाज थापर नगर में हुई प्रेस वार्ता में आर्य समाज के प्रधान राजेश सेठी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चैत्र शुक्ल पंचमी से कार्यक्रम होगा। सेठी ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा स्थापित आर्य समाज भारत के लोगों की दशा और दिशा सुधारने में क्रांति लेकर आया। उन्होंने बताया कि 1878 में बुढ़ाना द्वार पर स्वामी दयानंद ने पहले आर्य समाज की स्थापना की। फिर 1885 में लालकुर्ती, 1894 में सदर, 1963 में थापरनगर आर्य समाज की स्थापना हुई। अब शहर में 16 आर्य समाज हैं।
उन्होंने बताया कि दो अप्रैल को आर्य समाज के विद्वान डॉक्टर ज्वलंत शास्त्री महर्षि दयानंद यशोगाथा आरंभ करेंगे। आर्य भजनोपदेशक पंडित कुलदीप आर्य महर्षि दयानंद के जीवन दर्शन की काव्यात्मक चर्चा करेंगे। नई पीढ़ी को ऋषि जीवन से अवगत कराने के लिए विद्यालयों के विद्यार्थियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। सुशील बंसल ने बताया कि राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में आर्य समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। रामनवमी पर्व पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्रेरणादायक जीवन पर विशेष राम कथा होगी।
विज्ञापन

शनिवार को महिला शक्ति को जागरूक करने के लिए नारी शक्ति कार्यक्रम हागा। कार्यक्रम में आर्य विदुषी डॉ. अर्चना प्रिय का भी उद्बोधन होगा। स्वामी विवेकानंद सरस्वती, पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, डॉ. वेदपाल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, आचार्य वाचस्पति विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम में कुसुम शास्त्री, विक्रम शास्त्री, अशोक सुधाकर, विजय बंसल, प्रीति सेठी, विक्रम सोंधी, सत्य प्रकाश शास्त्री, अरविंद कुमार आदि रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें