फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद बनते ही एक्शन में आए अरुण गोविल: छात्रा के अश्लील वीडियो मामले में एसओ को लगाई फटकार

Sat, 08 Jun 2024 11:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर सांसद बनते ही अरुण गोविल एक्शन में नजर आए। वह शनिवार देर रात भावनपुर क्षेत्र में एक पीड़िता के घर पहुंचे और उसका हाल जाना। यहां कारवाई न करने पर नवनिर्वाचित सांसद ने एसओ को फटकार भी लगाई।  
विज्ञापन
धर्मेंद्र भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी दसवीं की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर दूसरे समाज के गांव पचपेड़ा निवासी रजा ब्लैकमेल कर रहा था। जिस पर सांसद अरूण गोविल, पूर्व विधायक सतवीर त्यागी, भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल दत्त शर्मा, एमएलसी धर्मेद्र भारद्वाज, महिला आयोग की पूर्व सदस्य राखी त्यागी पीड़ित किशोरी के गांव पहुंचे। पीड़िता के पिता ने बेटी के साथ हुए मामले की जानकारी दी। गुस्साए सांसद अरूण गोविल ने एसओ भावनपुर संजय द्विवेद्वी को फरार आरोपी महिला और कार चालक की गिरफ्तारी करने के लिए कहा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आरोपी रजा गांव निवासी छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने के दौरान उसे रविवार रात को एक महिला साथी की मदद से कार में डालकर घर से बाहर ले गया। जहां उसके नग्न अवस्था में फोटो खींचे। छात्रा को अगली बार आने से पहले अपने आधार कार्ड और अन्य कागज लेकर आने के लिए बोलते हुए सुबह तीन बजे उसके घर के बाहर फेंककर फरार हो गए।

पुलिस ने पीड़िता के पिता की रिपोर्ट के आधार पर गांव पचपेड़ा निवासी रजा के विरूद्व संगीन धाराओं मे मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को पीड़िता के घर पहुंचे सासंद अरूण गोविल ने एसओ से पूछा कि जब छात्रा के पिता ने महिला सहित तीन लोगों को ब्लैकमेल करते हुए साथ ले जाने के बारे में पुलिस को बताया था। इसके बावजूद पुलिस ने एक को ही नामजद किया। वहीं सांसद ने कडे़ शब्दों में एसओ भावनपुर को तीनों को नामजद करते हुए गिरफ्तार करने के लिए कहा।

ब्लेकमेलर ने आल्टो कार का किया प्रयोग
पीड़िता के पिता ने सासंद से बताया कि इस अपराध में ऑल्टो 800 का प्रयोग किया गया था। वही महिला साथी के साथ-साथ कार चालक दूसरा आरोपी सरधना थाना के गांव कैली कपसाढ़ निवासी नफीस की जानकारी दी। नफीस पेशे से हापुड़ स्टैंड के आसपास पैथलॉजी लैब पर नौकरी करता है।
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी या बुलडोजर, सतवीर त्यागी
पूर्व विधायक सतवीर त्यागी ने एसओ भावनपुर से कहा कि पीड़ित छात्रा के मामले में पुलिस का ढुलमुल रवैया हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने एसओ से कहा कि या तो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। नहीं तो उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं तो थाने पर होगा धरना
पीडि़त छात्रा के घर पहुंचे एमएलसी धर्मेद्र भारद्वाज ने आईजी से एसओ की कार्यप्रणाली से संतुष्ट न होने की जानकारी दी। एमएलसी ने कहा कि अगर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नही की गई,तो वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर जाकर धरना देनेे के लिए मजबूर हो जाएंगे। करीब एक घंटे तक धर्मेद्र भारद्वाज पीड़ित के घर पर मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें