मेरठ। बच्चा पार्क स्थित आईएमए सभागार में सोमवार को सतरंगी संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुर, ताल और संगीत के संगम के साथ प्रस्तुतियों का आनंद लेने के लिए काफी संख्या में कला प्रेमी जुटेंगे। सरगम मंदिर मेरठ की ओर से प्रोफेसर मुकेश चंद्र की स्मृति में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें सुर, ताल और वृंद गायन का फ्यूजन होगा।
समाजसेवी और कला प्रेमी अनूप सिंघल ने बताया कि संतूर वादक अभय सपोरी, गायक शुभम गौड़, गायक वेदांश, तबला वादक पंडित रामकुमार मिश्र, तबला वादक राहुल मिश्र सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम निर्देशिका डॉ. रागिनी और संयोजक सुनंदा रहेंगी। ब्यूरो