जानी थाना पुलिस द्वारा पकडे गये सात बाइक चोर।
- फोटो : SARDANA
जानीखुर्द। जानी पुलिस ने बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान मेरठ-बागपत मार्ग से चोरी की तीन बाइक, तमंचा, कारतूस और चाकू के साथ सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
जानी पुलिस बृहस्पतिवार रात मेरठ-बागपत मार्ग पर गंगनहर के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान बागपत की ओर आ रहे तीन बाइकों पर सवार सात युवकों को रोककर तलाशी ली। पुलिस को उनके पास से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ। उनसे चोरी की बाइक मिली। पुलिस के अनुसार उनके नाम अजय उर्फ जीडी निवासी बाफर, शेखर निवासी जानी, निशांत उर्फ बोना निवासी कलंजरी, अफजल निवासी जानीखुर्द, राहुल उर्फ गांधी निवासी पांचली खुर्द, प्रिंस सांगवान निवासी कलंजरी, आकाश निवासी कलंजरी बताए हैं। गिरफ्तार अजय उर्फ जेडी पर दो, अफजल पर एक आपराधिक मुकदमा पहले से ही दर्ज है।