फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्यकर्मी के परिवार से लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैन्यकर्मी के परिवार से लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। सैन्यकर्मी के परिवार से लूटपाट करने वाले गिरोह के वांछित आरोपी नावेद निवासी रसूलनगर को भी सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

खरखौदा थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी सूबेदार प्रदीप सिंह की पत्नी ममता पांच अक्तूबर को दो बेटियों वंशिका और अनुप्रिया के साथ बेगमपुल से टेंपो में सवार हुई थीं। उन्हें हापुड़ अड्डा उतरना था। रास्ते में टेंपो सवार गिरोह ने महिला और उनकी बेटियों को बंधक बनाकर लूटपाट की। शोर मचाने पर आरोपी टेंपो छोड़कर फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर सिविल लाइन रमेश चंद शर्मा ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी अजय और अब्दुल वाहिद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। नावेद अभी फरार था। रविवार को पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें