मुजफ्फरनगर में थाना खतौली पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान एक 12 हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश के पैर में गोली लगी। इसके बाद घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस को भनक लगी थी कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई की और एक 12 हजार के इनामी बदमाश मोनू पुत्र श्याम सिंह निवासी नंगला साधू थाना दौराला, जनपद मेरठ अलकनंदा नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी पुलिस कई बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं भागने में कामयाब हुए बदमाश की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/