फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा, उसकी रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, अब 21 पुलिसकर्मी थाने में ही किए गए क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा में मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद एक गोकश को पुलिस ने पकड़ा था। पुलिस ने उसे मेडिकल में भर्ती कराया था। जहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकला। इसका पता चलते ही थाना पुलिस और मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सभी पुलिसकर्मियों ने खुद को बैरक में क्वारंटीन कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम दो दिन बाद इनकी जांच कर सैंपल भेजेगी।
विज्ञापन

मुंडाली थाना पुलिस ने मंगलवार रात अजराड़ा के जंगल में मुठभेड़ के एक गोकश को पकड़ लिया था, जबकि दूसरा फरार हो गया था। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहां से उसे अस्थायी जेल भेजा दिया था। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकला। एसओ रवि चंद्रवाल ने बताया कि थाने के 21 पुलिस कर्मचारियों में मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मी भी हैं। एसओ ने सीएचसी प्रभारी खरखौदा डॉ. आरके सिरोहा से सभी की जांच कराने को कहा। एसओ और सीएचसी प्रभारी ने बताया कि गोकश दो दिन पहले ही गांव आया था। उसकी पत्नी और बच्चे अलग रहते हैं। इसलिए क्षेत्र का सील नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें